एक्ट-ईव फाउंडेशन का नवाचार, चिमनाबाई स्कूल की बेटियों को दी बेहतर स्वास्थ्य और हाइजीन की सौगात


देवास। शहर की सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा चिमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य और हाइजीन के लिए सेनेटरी पेड़ वेंडिंग मशीन की सौगात दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनफार्मा उद्योग के अधिकारी विवेक भार्गव,डीपीसी पी के जैन, प्रोजेक्ट सहयोगी सोनम राजोरा तथा खुमानसिंह बेस थे। कार्यक्रम के आरंभ में माँ सरस्वती के पूजन पश्चात स्कूल प्राचार्या श्रीमती दिव्या निगम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा व अतिथियों द्वारा सेनेटरी वेडिंग मशीन तथा अतिरिक्त पांच सौ पेड़ प्राचार्य को सौंपे गए । इस अवसर पर संस्था को सहयोग करने पर सोनम राजोरा को सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया गया। अतिथियों द्वारा संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कामों को सराहनीय एवम अनुकरणीय बताया। संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि एक्ट-ईव फाउंडेशन विगत सात वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के उन सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए समाजसेवियों की सहायता से फर्नीचर की व्यवस्था कर रही है जहां आठवी तक के बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करते है। संस्था द्वारा अब तक 15 स्कूलों में 17 लाख के अधिक कीमत के 425 फर्नीचर सेट उपलब्ध करवाए जा चुके है। इसके अलावा खजराना स्कूल की बेटियों को भी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सौगात दी जा चुकी है। कार्यक्रम में किशोर महाजन,आलेख वर्मा, नीता शर्मा सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित था । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम पटेरिया ने किया तथा आभार प्राचार्य दिव्या निगम ने माना।