देवास। ग्रामीण मंडल देवास में ग्राम पंचायत जवासिया मुंडाहेड़ा, सुनवानी गोपाल, सुतली दतोतर, पंथमुंडला, साबूखेड़ी, विजयागंज मंडी, बरखेड़ा कायम में विधायक गायत्री राजे पवार एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा करोड़ों रुपए का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही विजयागंज मंडी के नाथ समाज के कई युवा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। विधायक राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नही छोड़ी है। गांवो में चारो ओर सडक़ो का जाल बिछा है, जिससे ग्रामीणो के लिए आवागमन सुगम हुआ है। नल-जल योजना घर-घर पहुंची है। प्रदेश सरकार कभी भी गांव के चहुमुखी विकास के लिए पीछे नही हटेगी। विकास किया है और विकास करेंगे। विधायक और सांसद ने हर पंचायतो में शासकीय विद्यालय के लिए स्मार्ट टीवी भी भेंट की। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भारत सिंह पटलावदा, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, विधायक प्रतिनिधि रघुनाथसिंह शर्मा, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्रीलाल जायसवाल, भैरूसिंह उपड़ी, हरि सिंह नेवरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, जिला पंचायत सदस्य सौरमबाई मालवीय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, मनीष पाटीदार, रूपसिंह सोलंकी, विजेंद्र सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह रामगढ़, हरपाल सिंह, नीलेंद्र राठौर, अमित पांडेय, पप्पू सिंह सोलंकी, शेरसिंह, राजेंद्र चौधरी, करण सिंह, देवी सिंह सहित ग्रामीणजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

