बेहरी ग्राम पंचायत में सचिव कोन ओर लेटर हेड पूर्व सचिव का सचिव और पूर्व सचिव मिलकर नही देना चाहते जानकारी फ़ोटो कॉपी के 20 हजार मांगे


देवास – देवास जिला अंतर्गत बागली जनपद की ग्राम पंचायत बेहरी में कोई भी शासकीय कार्य या जानकारी के लिए रोजगार सहायक मनोज यादव सचिव पद से हटने के बाद भी सचिव पद उपयोग वाला लेटर पैड उपयोग कर रहे हैं। जबकि उक्त ग्राम पंचायत में सचिव पद पर रायसिंह सेंधव नियुक्त है। उनसे किसी भी संबंध में जानकारी लेने पर उनकी जगह मनोज यादव सचिव बनकर व्यवहार कर रहे हैं। और बकायदा लेटर पैड का गलत उपयोग करते हुए अभी भी सचिव पद की रोब झाड़ते हैं, जो नियम के विरुद्ध है इस संबंध में बागली जनपद सीईओ प्रभांशु सीहं इस मामले से अवगत होते हुए भी कोई ध्यान नहीं दे रहे अधिकतर शासकीय कार्यों में मनोज यादव सचिव पद का लेटर पैड उपयोग किया जा रहा है। हाल ही में देवास के आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पंचायत संबंधी जानकारी सचिव रायसिंह सेंधव से मांगी गई उस आरटीआई कार्यकर्ता को टालने के लिए रोजगार सहायक मनोज यादव ने अपने लेटर पैड का उपयोग कर फोटोकॉपी के नाम पर ₹20000 की मांग कर डाली जबकि जानकारी में इतनी फोटोकॉपी राशि नहीं लगती है।