कमलनाथ को देवास में नहीं घुसने देने का प्रण विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, की नारेबाजी


देवास। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति को लेकर कमलनाथ ने विवादित बयान दिया। नाथ के इस बयान के पर देवास में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सयाजी द्वार तक रैली निकाली और कमलनाथ का विरोध करते हुए नारेबाजी की। देवास की भाजपा ने यह भी प्रण लिया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को देवास में नहीं घुसने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को छिंदवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए मप्र में शिवराजसिंह सरकार द्वारा शराब नीति को लेकर विवादित बयान दिया गया था। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पार्षद राजेश यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, विश्वास उपाध्याय, बालाराम कुमावत, निलेश वर्मा, रवि वर्मा सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
भवदीय
कमल अहिरवार
मो. 9575790582