आगे पाठ पीछे सपाट वाली स्थिति बेहरी की नल जल योजना बता रही है ।


बागली/ बेहरी – बागली जनपद मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बेहरी मुख्यालय पर विगत वर्षों में टंकी और पाइपलाइन सहित 3 करोड रुपए खर्च करने के बावजूद भी नल जल योजना का लाभ पानी के बदले प्रतिमाह रुपए देने वाले गरीब हितग्राहियों को विगत 10 दिनों से जल प्रदाय लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि कुछ समय पहले ही यहां पर विकास यात्रा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले जनप्रतिनिधि पूरे क्षेत्र में जगह-जगह जाकर नल जल योजनाओं का औपचारिक उद्घाटन कर रहे हैं। शासन प्रशासन की फिजूलखर्ची देखना हो तो इस मुख्यालय पर आना जरूरी है। पूर्व सरपंच द्वारा नल जल योजना आपूर्ति के लिए अपने निजी स्वार्थ और खेत के पास दो ट्यूबवेल खनन करवाएं और उसी के चलते स्थाई रूप से 24 घंटे विद्युत प्रदाय वाली डीपी भी शासकीय खर्चे से लगवा दी। उसका पूर्ण लाभ पूर्व जनपति निधि और उनके परिजन खेतों में सिंचाई के लिए ले रहे हैं जबकि बेहरी की जनता प्यास से व्याकुल है। पुजारी महासंघ के अध्यक्ष और वर्तमान ग्राम पंचायत बेहरी के पंच प्रतिनिधि हीरालाल गोस्वामी ने बताया कि लगभग 300 लोग प्रतिमाह जल प्रदाय टैक्स अदा करते हैं। लेकिन विगत 10 दिनों से नल जल योजना बंद पड़ी है अभी गर्मी का समय आया नहीं है गर्मी में और भी दिक्कत बढ़ जाएगी। इस संबंध में नवागत सरपंच और प्रभारी सचिव कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। जबकि वास्तविक सचिव पंचायत मुख्यालय पर कभी दिखाई नहीं देते ।