बागली – बागली विधानसभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्षो को बदलकर अन्य कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है। बागली विधानसभा अंतर्गत उदय नगर ब्लॉक बागली ब्लॉक सतवास ब्लॉक और कांटा पर ब्लॉक में हाल ही में पुराने ब्लॉक अध्यक्ष के तत्व नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। बागली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर क्षेत्र से लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य बनने वाले अधिवक्ता कमल मस्कोले, को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा बागली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता कमल मस्कोले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं सज्जन वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मतदाताओं को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराएंगे।

