देवास के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय मे अव्यवस्थाओं सहित अपात्रों की मनमानी ? कायाकल्प और रोगी कल्याण समिति के कार्यों मे घपले-घोटाले की चर्चा भी जारी

देवास। प्रसूताओं और उनके परिवार से अवैध वसूली, लापरवाही, कमिशनखोरी के लिए चर्चित जिला चिकित्सालय में भाजपा और कांग्रेस के पधिकारी आकर मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला भी स्थानातर से पहले कड़ी फटकार बगाने सहित चेतावनी, नोटिस और निलंबन जैसी कार्रवाई भी कर गये लेकिन परिणाम शून्य ही रहा है।

अब चर्चा है कि जिला चिकित्सालय मे ही पदस्थ एक पैथालॉजी संचालकद्वारा कायाकल्प तथा रोगी कल्याण समिति के कार्यों मे बड़ा हेरफेर किया है।