बागली – भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता सुनील पुरोहित को संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी के साथ साथ बागली विधानसभा एवं खातेगांव विधानसभा में समन्वयक बनाया गया है। भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने बताया कि इस बार फिर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए संगठन बहुत सक्रिय है वह हर व्यक्ति की मंशा और मतदाताओं का रुझान दिख रहा है विधानसभा में प्रतिनिधि परिवर्तन करना अति आवश्यक हुआ तो वह भी संगठन द्वारा किया जाएगा जहा भी सरकार की और संगठन की उचित बातें नहीं पहुंच पा रही है उन क्षेत्रों तक कार्यकर्ता सरकार का उद्देश्य और आगामी योजना पहुंचाने का काम कर रहे हैं बागली विधानसभा में मतदाताओं का ध्रुवीकरण ना हो इसलिए संगठन विशेष रुप से ध्यान दे रहा है। दोनों विधानसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व बदलने पर पुरोहित ने बताया कि यह संगठन तय करेगा सभी से राय ली जा रही है पुराने कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से आगामी विधानसभा के लिए सलाह मशवरा किया जा रहा है। संभव हुआ तो परिवर्तन भी हो सकता है लेकिन भाजपा की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है उसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

