बागली से सुनील योगी
बागली – आदिवासी वित्त विकास निगम राज्य मंत्री के प्रतिनिधि सुनील बारेला क्षेत्र के प्रकांड पंडित रामाधार द्विवेदी जी के पुण्यस्मरण दिवस पर आश्रम आए अल्प प्रवास दौरान अंतर्गत कार्यकर्ताओं से घर जाकर मिले इस अवसर पर हमारे संवाददाता को सुनील बारेला ने बताया कि पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा तब माना जाएगा जब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुंचे। प्रदेश में कई विधानसभा ऐसी है जो आदिवासी बाहुल्य है वहां पर संस्कृति और भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष पैकेज देकर क्षेत्र के के जनजीवन का और भौगोलिक परिदृश्य उत्थान करने में लगे हुए। हम सभी मिलकर आने वाले समय में भी मानवतावादी दृष्टिकोण के चलते सबसे पीछे वाले व्यक्ति को उत्थान की दौड़ में आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। बातों ही बातों में उनसे पूछा आगामी विधानसभा चुनाव में बागली से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बनाती है तो उनकी क्या भूमिका रहेगी । इस बात पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुनील बारेला सहज सरल रूप में कहा यदि उन पर यह जिम्मेदारी आती है तो वह निभाएंगे वैसे भी बातें द पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाता है और वही हम भी कर रहे हैं गौरतलब है कि यदि भारतीय जनता पार्टी में प्रतिनिधि बदलाव अवस्था आती है तो सुनील बारेला का नाम भी प्रमुख रूप मैं संगठन की ओर से बढ़ाया जा रहा है। बागली के बाद अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने भी सुनील बारेला उनके घर पहुंचे उनके साथ बागली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमोल राठौर और अन्य कार्यकर्ता रहे

