देवास। मेंड़की रोड स्थित कलश गार्डन में सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास का परिचय सम्मेलन का सफल कार्यक्रम अध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा (उच्च न्यायालय अभिभाषक) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण जन देवास जिले एवं सभी प्रांतों से उपस्थित हुए। सम्मेलन में परिचय पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में महाराज विक्रम सिंह पवार एवं अध्यक्षता कर रहे पं. दीपक जोशी पूर्व मंत्री एवं अन्य प्रभुत्व ब्राह्मण गण की उपस्थिति में हुआ। इस सम्मेलन में 600 से अधिक संख्या में युवक, युवती ने अपना परिचय दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवारों के सबंन्ध स्थापित होकर युवक-युवती ने एक-दूसरे को पसंद किया। कार्यक्रम में अतिथि रवि जैन सभापति, जय सिंह ठाकुर पूर्व महापौर, मनोज राजानी कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी कांग्रेस प्रदेश महासचिव, पार्षद राजेश यादव, प्रवेश अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन, ब्राह्मण के प्रभुत्व जन, मातृ शक्ति एवं बहनें उपस्थित हुई। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान पं. देवकीनंदन समाधिया सचिव, पं. रमेश जोशी महामंत्री, पं. मनोज व्यास जिला संयोजक, पं. कैलाश पंडित पुरोहित संघ महासचिव, कोषाध्यक्ष पं. श्री भरत शर्मा, विशेष संयोजक मनोज शर्मा, प्रदेश विशेष सचिव नीरज मिश्रा, जिला सह संयोजक पं. लक्की शर्मा, पं. हरिकिशोर शर्मा एवं संस्था के युवा सभा के महासचिव, हर्ष शास्त्री आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनिल पांडे ने सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई संघ के अध्यक्ष पं. प्रशांत शर्मा और उनकी पूरी टीम को दी। उक्त जानकारी संस्था के युवा संघ के महासचिव हर्ष शास्त्री ने दी।

