लाडली बहना योजना’’ में पात्र महिला हितग्राहियों के खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर कैंप लगाये


‘’


टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों का समय-सीमा में निराकण करें


जिले में जिन तालाबों में दिसम्‍बर तक पानी रहता है, उनमें मत्‍स्‍य पालन कार्य किया जाये


देवास 06 मार्च 2023/ समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। जिले के सभी छात्रावासों में सामग्री स्‍व-सहायता समूह के माध्‍यम से ही खरीदें। जिन ग्रामों में नल जल योजना से पानी मिल रहा है, वहां पर शतप्रतिशत वाटर टैक्‍स कलेक्‍शन का कार्य स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं से करायें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को निर्देश दिये कि देवास में स्‍टेडियम में किये जाने वाले कार्यो के लिए एस्‍टीमेट बनाये। दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र में पांच पदों के लिए आवेदन मांगे गये है। विज्ञापन की प्रति सभी एसडीएम और सीईओं अपने कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर चस्‍पा करें। अधिक से अधिक नागरिकों तक जानकारी प्रसारित करें। सतवास, कांटाफोड़ और लोहारदा में फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था की जाये। जिला जेल अप्रोच रोड को सुधारें और जिला जेल में बोरिंग करें। जिले में जिन तालाबों में दिसम्‍बर तक पानी रहता है, उनमें मत्‍स्‍य पालन कार्य किया जाना है। मत्‍स्‍य पालन के लिए जानकारी एक सप्‍ताह में तैयार कर लें। सोनकच्‍छ में ऑक्‍सीजन प्‍लॉट का कार्य शुरू करें।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना’’ का शुभारम्‍भ हो गया है। जिले में लाडली बहना योजना में पात्र महिला हितग्राहियों के खाते खोलने एवं आधार से खातों को जोड़ने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर कैंप लगाये जायें। ताकि सभी पात्र महिलाओं का पंजीयन किया जाकर यथाशीघ्र राशि उनके स्‍वयं बैंक खातों में अंतरित की जा सकें। योजना में मध्‍यप्रदेश की 23 से 60 वर्ष के मध्‍य की पूर्ण करने वाली विवाहित महिला को लाभ मिलेगा। प्रत्‍येक पात्र महिला को 01 हजार रूपये प्रतिमाह के मान से राशि सीधे उसके आधार लिंक्‍ड डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में जमा की जायेगी।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगाये गये चाइल्‍ड लाइन के पोस्‍टर का प्रमाण-पत्र जिला मुख्‍यालय पर भेजे। जिले में सेम (कुपोषित) बच्‍चों का अभियान चलाकर सर्वे कर पोषण आहार केन्‍द्र में ईलाज करें।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिला अधिकारियों को सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।