हिन्दू नववर्ष पर नीम पत्ती और गुड़ धनिया का वितरण किया


देवास।
 हिंदू नव वर्ष विक्रम सवंत 2080 के अवसर पर संस्था जय गणेश के सदस्यों द्वारा नीम के पत्ते व गुड़ धनिया का प्रसाद वितरण किया गया। संस्था के अशोक पोरवाल, लोकेंद्र धाकरे, राजेंद्र सिंह राजपूत, कैलाश दुबे, डॉ मुकेश खराडिय़ा, सतीश वर्मा, केशव प्रसाद सोनी, कमल निगम, बाबूलालजी चौधरी फोफाजी, विजय सेठिया, शेखर पटेल जगदीश चौहान, आदित्य पोरवाल, विनोद शर्मा, शुभम चौधरी दीलिप जायसवाल, चौधरी, कैलाश वर्मा, प्रवीण कुमावत, भारत वर्मा, नारायण पांचाल, मधु शर्मा, सरोज मालवीय, विभा दुबे ने भारत माता चौराहा मेंडकी रोड पर नीम पत्ते और गुड़ धनिया की प्रसादी का वितरण करते हुए लोगों को नववर्ष की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजेश यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर का पुष्पहार एवं दुपट्टे से अभिनंदन किया गया।