पुलिस के साथ कंजर समाज सुधार बैठक केवल औपचारिक साबित हुई


देवास।
 विगत दिनों कंजर समाज के आपराधिक लोगों द्वारा अन्य प्रदेशों में लूट एवं चोरी की घटनाएं करित की थी जिसमें अन्य प्रदेशों की पुलिस एवं प्रदेश के जिले की पुलिस द्वारा भी देवास जिले जिले में स्थित कंजर डेरों पर दबिश दी गई एवं पुलिस कार्रवाई की बड़ी दबाव पूर्ण रणनीति कारित की गई थी। जिसमें कंजर समाज के आपराधिक लोगों के अंदर पुलिस से भय एवं खौफ का माहौल बना था, जिसमें असामाजिक तत्व भयभीत होकर फरार हो गए थे। जैसे-जैसे पुलिस कार्रवाई बढ़ रही थी एवं पुलिस का दबाव बढ़ रहा था वैसे-वैसे कंजरो के हौसले पस्त हो रहे थे। इस दबाव को कम करने के लिए पुन्हा कंजर समाज के दलालों द्वारा वही रणनीति अपनाई गई जो वह पूर्व में करते आ रहे थे। ऐसे में कंजर समाज के आपराधिक दलालों की नींद उड़ रही थी और फिर वापस वही चाल उनके द्वारा चली गई कि पुलिस को विश्वास में लेकर कंजर समाज को सुधारकर समाज की मुख्यधारा में जोडऩे की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नौटंकी की जावे। पूर्व में भी बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद यही समाज के ठेकेदार दलाल पुलिस के आला अधिकारियों से मिलते हैं और उन्हें विश्वास में लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर आश्वस्त करते आ रहे हैं कि अब समाज के युवा अपराध की धारा को छोडक़र मुख्यधारा में जुड़ेंगे। लेकिन आज तक इन बैठकों का परिणाम शून्य रहा है और यही दलाल समाज के अपराधी लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी प्रशासन के बड़े-बड़े अधिकारियों से अच्छी पकड़ है एवं संबंध है। हम तुम्हें कानूनी सहायता करेंगे और इस आश्वासन के बाद ही अपराध पर निर्णय शून्य हो जाता है। कंजर समाज के यह दलाल समाजसेवी केवल और केवल पुलिस अधिकारियों के साथ मंच पर बैठकर सिर्फ अपनी जेबे भर रहे है। इसी कड़ी में विगत दिनों भी कंजर समाज के यही दलाल पुलिस के आला अधिकारियों से मिले तथा उन्हें विश्वास में लेकर अधिकारियों के साथ कंजर समाज के सुधार हेतु बैठक रख समिति बनाई गई। लेकिन उक्त बैठक केवल और केवल पुलिस की कार्रवाई एवं दबाव को रोकने हेतु एक रणनीति का हिस्सा थी। क्योंकि पुन: कंजरो द्वारा दिनांक 19 मार्च 2023 एवं 20 मार्च 2023 की मध्यरात्रि चोरी एवं कटिंग की घटना को अंजाम दिया गया तथा चोरी की सामग्री जिसमें कूलर, गैस, चूल्हा, दो एलईडी टीवी आदि चोरी किया गया था। उक्त सामग्री इन लोगों द्वारा मोहन सिंह पिता हुकुम सिंह खींची वर्तमान उप सरपंच टोंककला के निर्माणाधीन नवीन मकान में डाल दिया गया। बाद में मध्यरात्रि को उक्त लोग सामग्री लेने उस स्थान पर पुन: पहुंचे तो वहां पर पूर्व उपस्थित मोहन सिंह एवं ग्रामीणजनों द्वारा उनका पीछा किया गया तो दो मोटर साइकिल पल्सर वाहन से चार अपराधी सामग्री लेने आए थे। वह अपने साथ दो एलईडी टीवी ले जाने में सफल हो गए और कूलर तथा गैस चुल्हा वहीं छोड़ गए। एक आरोपी पीली शर्ट पहना हुआ था जो अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। चोरी की उक्त सामग्री मोहन सिंह द्वारा रविवार को पुलिस चौकी टोंककला में जप्त  करवाई गई। इस प्रकार से यदि पुलिस प्रशासन इन दलालों पर शक्ति से कार्रवाई करेगा तो कहीं ना कहीं कंजर समाज इनके चुंगल और झूठे आश्वासन को छोडक़र सुधार की मुख्यधारा में जुड़ सकता है।