शिव महापुराण का आयोजन, प्रथम दिवस निकली कलश यात्रा


देवास। आवास नगर में म.प्र. कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में आवास नगर काम्पलेक्स में शिव महापुराण का आयोजन 23 मार्च से किया जा रहा है। जिसमें पं. आशीष अग्रिहोत्री अपने श्रीमुख से कथा श्रवण करवा रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई जो कि आवास नगर के प्रमुुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा में यात्रा प्रभारी विशाल यादव, वरिष्ठ आलोकसिंह,संतोष बैस, मोहित शर्म, गौरव जोशी, ईश्वर हरोडे, मुन्ना सरकार, निरलम, दीपक बैरागी, जितेन्द्र चौधरी, विशाल, मनोज चौधरी, मुकेश, राजेन्द्र, बैरागी भाभी, वर्षा निगम, साधना  आदि उपस्थित रहे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। उक्त जानकारी मोहित शर्मा मोनू ने दी।