20 मार्च को मध्यप्रदेश में हुई थी लोकतंत्र की हत्या – रावत

बागली से सुनील योगी


बागली – 20 मार्च को 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश में जनता द्वारा जनता के लिए चुनी गई बहुमत कमलनाथ सरकार को सत्ता के वीडियो द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए असंवैधानिक तरीके से खरीद फरोख्त करके शांत टापू मध्य प्रदेश को राजनीतिक रूप से अस्थिर करते हुए स्पष्ट बहुमत वाली सरकार गिरा दी गई। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 मार्च को काला दिवस मनाते हुए। आजादी के प्रणेता रहे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा आगे बढ़ाई उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के बागली विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता नंदू रावत ने कहते हुए बताया कि पूरे बागली विधानसभा सहित प्रदेश के सभी बूथ लेवल पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। कांटा फोड़ में आयोजित कांग्रेस के इस कार्यक्रम में सातवांस कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं उदय नगर ब्लॉक अध्यक्ष सहित मनोज होलानी राजाराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद लाला पटेल मुकेश राठौर गोपाल भोसले कैलाश अमोदिया सहित बागली विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे । इसी दौरान कांग्रेस नेता नंदू रावत ने बताया कि भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए आज प्रदेश को इस मुकाम पर ला दिया है। कि अन्नदाता किसान जमीन बेचकर मजदूरी करने पर आमदा है। विगत वर्ष कई नगर पंचायतों में भी भाजपा द्वारा खरीदी करते हुए सत्ता हासिल की है। फिर भी पूरे प्रदेश में जनपद और जिला पंचायत में अधिकतर स्थानों पर कांग्रेसी विचारधारा के लोग बैठे हैं । वही क्षेत्र में अधिकतर वनवासी नागरिक वनों को छोड़कर प्राकृतिक हवा से दूर होकर मजबूरी में 2 जून की रोटी कमाने के लिए क्षेत्र से अन्य प्रदेश में पलायन कर रहे हैं महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि परिवार के समग्र आईडी में शामिल सभी सदस्य काम कर रहे हैं फिर भी घर का खर्च नहीं निकल पा रहा यह बात जरूर सत्य है कि भाजपा के सत्ताधारी नेता खूब मलाई खा रहे हैं और जनता को परेशान कर रहे हैं रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया कि छोटे से काम को कराने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई खर्च हो रही है वर्तमान में सत्ताधारी भाजपा नेता और भ्रष्ट अधिकारी खुश है बाकी जनता त्रस्त है । केंद्रीय कार्यसमिति के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने 20 मार्च को काला दिवस बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे नेता प्रदेश को कुचलने के लिए तैयार है उनसे समझना जरूरी है ऐसे लोगों की वर्तमान भ्रष्ट सत्ता को परिवर्तित कर सलाखों के पीछे पहुंचाने पर ही प्रदेश में खुशहाली आएगी ।