देवास। वन विभाग द्वारा वन संरक्षक पीएन मिश्रा एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश एवं मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पानीगांंव अंतर्गत ग्राम वन समितियों तथा वनों के संरक्षण हेतुु जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कन्नौद के सीओ लखनसिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी कांटाफोड के एल वरकडे, वन परिक्षेत्र अधिकारी कांटाफोड रितु चौधरी, नायब तहसीलदार कन्नौद अखिलेश् शर्मा, विधायक प्रतिनिधि लोकेन्द्र राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल उपस्थित हुए। ग्राम वन समिति हथनौर के अध्यक्ष मांगीलाल कप्तप्तान तथा उपस्थिति अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। समस्त अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष तथा विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण उषा रावत वनपाल ने दिया। डी.एस.चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी पानीगांव द्वारा शिविर के आयोजन की आवश्यकता तथा महत्व एवं उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। अतिथि जनपद सीओ श्री सिसोदिया ने बताया कि वन ही हमारा कल है, वनों का संरक्षण ही भविष्य का संंरक्षण है। थाना प्रभारी श्री वरकडेे द्वारा पुुलिस विभाग तथा वन विभाग में समानता दर्शातेे हुए बताया कि जिस तरह पुलिस सामाजिक विकास तथा समाज की रक्षा हेतु सदैव तत्पर है ताकि समाज सुरक्षित रहे उसी प्रकार वन विभाग वनों की सुरक्षा, संरक्षण तथा विकास हेतु निरंतर तत्पर रहते हुए कार्य करते हैं तथा वनों का संरक्षण सभी का कर्तव्य है। वहीं नायब तहसीलदार श्री शर्मा ने वनों को अपनी अमूल्य धरोहर तथा पर्यावरण एवं सामान्य जीवन में वनों की आवश्यकता तथा उपयोगिता को जाहिहर किया। परिक्षेत्र अधिकारी कांटाफोड सुश्री चौधरी ने वनों में आग न लगाने की अपील के साथ साथ वनों से मानव जाति को होने वाले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभाव एवं लाभ से सभी को अवगत कराया। विधायक प्रतिनिधि श्री राठौर ने वनों की आवश्यकता संरक्षण तथा विकास की बात कही, मंडल उपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने वनोंं के बिना जीवन में होने वाली कठिनाईयों से अवगत कराया। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंचोली ने अपने साथ हुए कोरोना काल की घटना का जिक्र करते हुए वन आक्सिजन हेतु कितनेे उपयोगी है तथा जीवन में वनों के महत्व को प्रदशर््िात किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र एस जाट तथा इलेक्टॉनिक मीडिया से दीपक शर्मा, पत्रकार कैैलाश मुगदल ने भी अपने अनुभव तथा वनों केे महत्व को समझाते हुए वनों के संरक्षण की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजजा मोर्चा महामंत्री सियाराम बारेला, ग्राम पंचायत सुंद्रेल के सरपंच गिरधर पाठक, पंचायत सचिव इंदरसिंह रावत, ग्राम वन समिति अध्यक्ष रामलाल उईके, मांगीलाल चौहान, ओमप्रकाश उईके, कमल मीणा, भीमसिंह, मांगीलाल, लालसिंह, विभागीय कर्मचारी भंवरसिंह इवने वनपाल, वन रक्षक विनोद कुमारसिंह, जुगलकिशोर पाटीदार, ंसतोष पाटीदार, सचिन मंडलोई नीरज शर्मा, रामेश्वर तिवारी, फूूलसिंह जाधव, कैलाश नंदानिया, नमित तिवारी, सुरक्षा श्रमिक तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे। संचालन वृंदावन बिट्टू मीणा ने किया तथा आभार परिक्षेत्र कार्यालय प्रभार अवधराज मिश्रा ने माना


