राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


देवास। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश एवं द्वारा जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2023 तक तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स स्टेडियम देवास में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ बहुत ही भव्य रूप में देवास में हुआ प्रतियोगिता आयोजक विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीमंत तुकोजी राव पवार महाराज की स्मृति में आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में 26 राज्यों के लगभग 1350 खिलाडिय़ों ने अलग-अलग आयु वर्ग एवं वजन समूह में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमंत विक्रम सिंह पवार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर साउथ के सुपरस्टार फिल्म एक्टर सुमन तलवार की मौजूदगी से खिलाडिय़ों में एक अलग सा हर्ष उल्लास दिखाई दे रहा था। खिलाडिय़ों के विशेष प्रतियोगिता की विशेष अतिथि श्रवण मिश्रा प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ,जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा ,सीनियर उपाध्यक्ष प्रवीण रंका ,कोषाध्यक्ष शाहिद एवं विशाल रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री प्रीतम सिंह सोलंकी ,संघ प्रचारक एवं समाजसेवी का अंशिका गंगवाल के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता अंडर 8 इयर्स से प्रारंभ होकर मास्टर केटेगरी तक आयोजित की जाएगी। जुजित्सु खेल जोकि भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में से एक श्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स खेल के रूप में जाना जाता है। जुजित्सु खेल एशियाई खेलों ,विश्व खेलों ,वर्ल्ड पुलिस गेम्स, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स एशियन बीच गेम्स ,एशियन इंडोर मार्शल आर्ट गेम्स जैसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित है। संस्था की महासचिव रोहिणी कलम एवं आयोजक समिति के उपाध्यक्ष प्रीतम सोलंकी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मध्य प्रदेश राज्य के उपाध्यक्ष रजनी साहू, कोषाध्यक्ष प्रेम परमार, ऋषभ त्रिवेदी, जितेंद्र पाटीदार सरपंच, वैदेही शर्मा, अर्पिता कंकानी, रश्मि कलम, पूर्णिमा पवार आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम आयोजन में मुख्यता शांति स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ,रॉयल ब्रिगेड, संस्था सिंह, गुरुदेव नेत्रालय एवं डाबर कंपनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ