मप्रश्रपसं का चित्रकूट अधिवेशन पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को पुन: उठाएंगे, निकलेगी विशाल रैली


देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई देवास के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन 31 मार्च व 1अप्रैल 2023 को आध्यात्मिक और ऐतिहासिक नगरी चित्रकूट में आयोजित किया जा रहा है।  अधिवेशन के दोनो दिनों के चारों सत्रों की अध्यक्षता संगठन के मुखिया शलभ भदौरिया करेंगे। 1 अप्रैल को समापन के पहले चित्रकूट में प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकारों की मांगों को लेकर विशाल रैली भी निकाली जाएगी, जो अधिवेशन स्थल श्रीधर आश्रम के सभागार से शुरू होकर चित्रकूट के मुख्य मार्ग से होकर वापस श्रीधर आश्रम आकार समाप्त होगी। श्री गुप्ता के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को चित्रकूट अधिवेशन आयोजन समिति ने सहसम्मान आमंत्रित  किया है। जानकारी अनुसार दोनो मुख्यमंत्री रामनवमी के विशेष पर्व के उपलक्ष्य में चित्रकूट में ही रहेंगे। दोनो दिन के चारों सत्रों में संगठन तथा पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा होगी। रीवा संभाग का संभागीय सम्मेलन और प्रदेश अधिवेशन का संयुक्त उद्घाटन 31 मार्च को 11 बजे  होगा। संगठन की पुरानी मांग पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का प्रस्ताव  पुन:पास कर शासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। रेल रियायत सुविधा पुन: बहाल करने,पत्रकार पंचायत बुलाने,अधिमान्यता समितियां गठित करने,शासन की विभिन्न समितियों में पूर्व की भांति हमारे संगठन के श्रमजीवी पत्रकारों को शामिल करने, श्रमजीवी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड सुविधा से जोडऩे,कम ब्याज पर ऋण सुविधा मुहैया कराने,राष्ट्रीय राज मार्गों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट देने सहित पत्रकारों की अधिवेशन में उभरी मांगों के साथ एक मांग पत्र पुन: तैयार किया जाएगा। जो या तो उसी समय अथवा 1 मई मजदूर दिवस को भोपाल में आयोजित एक दिवसीय आयोजन में रैली निकाल कर अपना 21 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा । अधिवेशन में प्रदेश भर के लगभग दो हजार सदस्य श्रमजीवी पत्रकार साथियों के शामिल होने की जानकारी है। उक्त जानकारी जिला महासचिव चेतन राठौड़ ने दी।
भवदीयचेतन राठौड़महासचिव