देवास। शहर के मध्य सराफा बाजार के सुभाष चौक में शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति, राजपूत युवा संगठन के द्वारा बाबा बर्फानी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का शुभारंभ नगर निगम सभापति रवि जैन, सुदेश चौधरी, शैलेंद्र सिंह गोड़, शेखर कौशल, विजय गहलोत, वासुदेव परमार, विकास चौहान के द्वारा पूजन तथा श्रीफल चढ़ाने के साथ किया गया। संस्था विगत कई वर्षों से निरंतर राहगीरों और आम जनता के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने का यह पुनीत कार्य करती चली आ रही है। प्याऊ पर पानी के स्टोरेज की पूर्ण व्यवस्था के साथ साफ सफाई का पूरा ध्यान निरंतर संस्था सदस्यों द्वारा रखा जाता है। शुभारंभ के अवसर पर रवि कसेरा, आनंद पंडित, जितेंद्र माली, महेंद्र कसेरा, जयसवाल सर, गोपाल सोनी, दिनेश काका, आशु सोनी, महाजन साहब, दरबार सहित कई कन्याओं एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

