देवास। मप्र सरकार की जनहितैषी एवं महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना का लाभ जन-जन को मिले इस हेतु शहर के वार्डो में कैम्प लगाए जा रहे है। इन कैम्पों का लाभ बड़ी संख्या में हितग्राही उठा रहे है। दशमेश सोशल एण्ड एज्युकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष सन्मीत सिंह खनुजा ने बताया कि गुरुवार को वार्ड क्रमांक 5 में लगाए गए कैम्प में सोसाइटी ने मेडिसूर इंसिनेरेटर खंडवा के सहयोग से पौधारोपण कर हितग्राहियों को फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे वितरित किए। साथ ही योजना से जुड़ी जानकारी वहां उपस्थित हितग्राहियों को देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर दीपक विश्वकर्मा, रामेश्वर माली, नरेंद्र मालवीय, हेमंत गोयल, भरत चौधरी आदि उपस्थित थे।

