पंडित रितेश त्रिपाठी ने विभिन्न समस्याओं को लेेकर की प्रेेस वार्ता 10 अप्रेल से प्रतिदिन 2 घंटे महापुरू षों के समक्ष बैठ कर देंगे धरना

.
देवास। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं रितेश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में भू अधिकार मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना के अंतर्गत शहर के निवासियों को किस स्थान पर भूखंड दिए जाएंगे शहरी या ग्रामीण स्थान पर किस जगह उक्त योजना प्रस्तावित है और कब से योजना शुरू की जाएगी। कंपाउंडिंग देवास विकास प्राधिकरण/ हाउसिंग बोर्ड के प्लाटों जिन पर जनता 10 साल से निवासरत है उनका कंपाउंडिंग शुल्क कंपाउंडिंग माफ किया जाए और उक्त मांग को हम कांग्रेस के वचन पत्र में जुड़वाने का भी प्रयास करेंगे। पेकी नजूल की समस्या नगर पालिक निगम द्वारा विशेष सम्मेलन बुलवाकर नजूल व पैकी प्लाट की समस्या का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा जाए। नगर-निगम द्वारा खाली प्लाटों पर वसूले जा रहे कचरा शुल्क को माफ करने की मांग, अनिल श्री नगर स्थित राजीव आवास के मकानो के पास रेलवे सब स्टेशन का निर्माण करने की मांग।  भोपाल बड़े तालाब पर सेतु निर्माण कर जिस प्रकार वीआईपी रोड निकाला गया है उसी तर्ज पर रेवा बाग से सर्किट हाउस तक एक भव्य सेतु निर्माण जिससे मीठा तालाब पर्यटन की दृष्टि में उन्नति कर सकें। देवास विधानसभा में शासकीय मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग।  देवास विधानसभा के विजय गंज मंडी में उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय सुनवानी गोपाल, सुमड़ा खेड़ा, मेंडकी चक, अमोना / संजय नगर में हाई स्कूल का निर्माण एवं देवास विधानसभा के ग्राम नेवरी में बालिकाओं के लिए हाई स्कूल से उन्नयन कर हायर सेकेंडरी किए जाने की मांग । वर्षों से स्वीकृत नवीन केंद्रीय विद्यालय हेतु देवास शहर के आसपास शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाई जाए। दूसरे चरण की मेट्रो रेल का निर्माण इंदौर से देवास शहर तक किए जाने की मांग। वर्षों से बनकर तैयार ट्रामा सेंटर जो कि विभिन्न तरीकों से लगातार मांग करने के उपरांत भी आज तक प्रारंभ नहीं हो पाया जबकि करोड़ों रुपए के रंगाई पुताई के साथ ही अनुपयोगी कार्यों में खर्च किया गया है जबकि ट्रामा सेंटर चालू हो जाता तो आम जनों को प्राइवेट अस्पतालों और इंदौर की ओर रुख नहीं करना पड़ता, सी आर मशीन का स्टाफ समेत विधिवत संचालन करने हेतु मांग। शहर के जिन वार्ड में गैल गैस परियोजना का कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां जल्द से जल्द किया जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कार्यों पर राजनीतिक अतिक्रमण जो योजना वर्षों से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा हितग्राही मूलक हैं उन्हें भी दर्शाया गया है जोकि अनुचित है। केंद्र सरकार की योजना एवं प्राधिकरण व नगर पालिक निगम द्वारा किए गए कार्य पर भी सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों का उल्लेख नहीं है। प्राधिकरण द्वारा जो कार्य किए गए हैं वह अधिकारियों द्वारा किए गए हैं जिन चार सौ करोड़ के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। उसके लिए जनप्रतिनिधि महोदया ने क्या प्रयास किया यह भी जनता के सामने आना चाहिए क्योंकि जो कार्य हुए हैं वह साधारण बजट के हैं देवास शहर जिला को कोई अतिरिक्त बजट नहीं मिला है केवल राजनैतिक अतिक्रमण के रूप में नामकरण एवं अपनी उपलब्धि बताने का असफल प्रयास किया गया है क्योंकि जनता भी सब जानती है कि जनता की मांग के अनुरूप कोई विकास नहीं किया गया है जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। आदि पर चर्चा की गई।  साथ ही बताया गया कि नजूल पैकी प्लाट समस्या के लिए नगर पालिक निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा जाता तब तक उक्त समस्या के निदान हेतु शहर के विभिन्न महापुरूषों के प्रतिमा स्थल पर सुबह 9 से 11 तक  धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ाी विक्रम पटेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम देवास ,जितेन्द्र सिंह गौड़ युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पार्षद दीपेश कानूनगो, अनुपम टोप्पो, विजय सिंह चौहान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,मनोज पवार, इम्तियाज सिद्दीकी,नईम अहमद, देवेंद्र बाबा, राजेश गोंदिया, श्याम पुरी गोस्वामी, इत्यादि उपस्थित थे