देवास की समाजसेवी लेखिका पत्रकार ईशा सैयद का निधन

पत्रकार शाकिर अली दीप की छोटी बहन थी ईशा देवास । पत्रकार,साहित्यकार शाकिर अली दीप की छोटी बहन ईशा सैयद का आकस्मिक निधन परिवार,रिश्तेदारों और परिचितों के लिये असहनीय दुखद हादसा रहा । हंसमुख, मिलनसार और सामाजिक प्रवृत्ति के साथ ही ईशा सैयद,पर्यावरण सुरक्षा ,स्वच्छता और लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय थी।
विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में उनके आलेख भी प्रकाशित होते रहते थे।
चिकित्सकों की लापरवाही से उनके इस प्रकार दुनिया से चले जाने से सैयद परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी परिवारजन गमगीन माहौल में हैं।बिटिया खुशी की आठवी की परीक्षा के तीन पेपर के बाद यह वज्रपात असहनीय होने के बाद दूसरे दिन बेटी खुशी ने परीक्षा देकर अपना कर्म किया और मामा की प्रेरणा को सार्थक किया । शाकिर अली दीप ने बताया कि ईशा का अचानक जुदा होना जीवन का सबसे बड़ा दर्दनाक, हादसा है जिसने खुशियों की दुनिया को रंगहीन किया है । ईश्वर परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उनके इस आकस्मिक निधन पर परिवारजन, इष्ट मित्रों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।