बागली / हाटपिपलिया – विधानसभा क्रमांक 173 हाटपिपलिया में कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से अशोक कप्तान का नाम चर्चा में आ गया है वर्तमान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष होने के नाते हाटपिपलिया विधानसभा से जुड़े सभी पोलिंग बूथ पर अशोक कप्तान की सीधी पकड़ है और यह साथ शनिवार को अपने जन्मदिवस पर अशोक कप्तान ने करवा दिया उनके जन्मदिवस पर कांग्रेस से जुड़े सभी दिग्गज कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई प्रेषित की अशोक कप्तान ने इस अवसर पर बताया कि जन्मदिवस अवसर पर उन्हें भोपाल से लेकर दिल्ली तक के वरिष्ठ कांग्रेसी जनों ने आशीर्वाद दिया है। यदि कांग्रेश कमेटी उन पर भरोसा करती है तो वह हाटपिपलिया विधानसभा से अपनी दावेदारी मजबूत रखेंगे ।

