देवास। मानव अधिकार ब्यूरो के पदाधिकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और नवागत देवास एसपी सम्पत उपाध्याय का सम्मान किया गया। मानव अधिकार ब्यूरो उज्जैन संभाग अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विशाल गुजेवार, रितेश कटारिया, अरविंद यादव, सुनील गौड़, अनिरुद्ध शर्मा, प्रतिक मालवीय एसपी श्री उपाध्याय का बुके व शील्ड भेंटकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी श्री उपाध्याय से शहर में बढ़ रहे घटनाक्रम पर चर्चा करते करते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष व पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

