देवास । नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय देवास जिले के अवैध कारोबार सहित अपराधियों को समझने का प्रयास कर रहे हैं और अवैध कारोबारियों द्वारा आसानी से अड्डों का संचालन किया जा रहा है । देवास के कुख्यात जुआ संचालकों की कर्मभूमि आनंदनगर मे बड़े जुआरियों का मेला लग रहा है । यहां के जागरुक निवासियों द्वारा पत्रकारों को सट्टा-जुआ संचालन की सूचना निरंतर दी जा रही है । जुवारियों का जमघट आनंदनगर को आफतनगर बना रहा है ।सफेदपोश सेटिंग की शक्ति और सहयोग से माल कमा रहे हैं । आनंदनगर के निकट ब्रिज के नीचे भी सटोरिये सक्रिय हैं ।कोतवाली क्षेत्र मे कुख्यात अवैध कारोबारियों द्वारा यह संदेश देने का प्रयास है कि सांठगांठ से सब संभव है । आनंदनगर का सट्टा-जुआ संचालन इन दिनो चर्चित है ओर पहरेदार गहरी नींद मे नजर आते हैं ।उज्जैन रोड पुल के निकट आनंदनगर मे बड़ा जुआघर ,सट्टा-जुआ कारोबार पुलिहस पर सवाल तो है ?

