जिले की पांचों विधानसभाओं के 500 स्थानों पर मन की बात के होंगे बड़े आयोजन


प्रधानमंत्री मोदी के 100 वें मन की बात कार्यक्रम को भव्य पैमाने पर मनाएगी भाजपा
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 100वें एपिसोड तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा आजीवन सहयोग निधि की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को को भाजपा कार्यालय देवास पर देवास विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी मधु वर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया गयाl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को रेडियो एवं टीवी के माध्यम से देशवासियों से अपने मन की बात करते हैं l 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन होता आया हैl दिनांक 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड होने जा रहा है, जिसको भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर यह मन की बात का कार्यक्रम आयोजित होगाl साथ ही प्रत्येक विधानसभा के 100 बूथों पर यह कार्यक्रम 100 लोगों की संख्या के साथ आयोजित किया जाएगाl उक्त कार्यक्रम की कार्य योजना बनाने के लिए आज भाजपा जिला कार्यालय पर देवास विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई, जिसमें संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा ने कहा कि जन-जन के चहेते और पूरे विश्व के नेता विकास पुरुष नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में हो रहे नवाचारों, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान, तकनीकी, खेल और विविध क्षेत्रों में नए-नए प्रयोगों और उपलब्धियों के विषय में देश की जनता से संवाद करते हैं l पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को माह के अंतिम रविवार को सुनकर राष्ट्र की प्रगति और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति से प्रेरणा भी प्राप्त करती हैl श्री वर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 30 अप्रैल को जिले के सभी 5 विधानसभाओं में प्रत्येक विधानसभा में 100-100 स्थान पर बड़ी संख्या के यह कार्यक्रम आयोजित करना हैl उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने मन की बात कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने के साथ ही बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम और आजीवन सहयोग निधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी समय चुनाव का समय है और हमें कार्यकर्ताओं के बीच अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को ले जाकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे झूठ और कपट का पर्दाफाश करना हैl इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राण-प्रण से इस कार्य में अभी से लगना होगाl देवास विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उसको समाज के बीच ले जाकर हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर अपने विचार का प्रसार करना है और देवास विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य में लगना हैl बैठक में देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, सभापति रवि जैन, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, विधानसभा प्रभारी कुलदीप पटेल, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, महाराजा मंडल अध्यक्ष अजय पंडित, जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी झालानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज विनर, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज वर्मा सहित विधानसभा के अनेक पदाधिकारी तथा पार्षद उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज वर्मा ने किया तथा आभार विधानसभा प्रभारी श्री कुलदीप पटेल ने