देवास। हाटपीपल्या विधानसभा के अपेक्षित वर्ग के पदाधिकारियो की बुधवार को बरोठा के धाकड धर्मशाला मे आयोजित हुई बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवास जिला भाजपा संगठन के प्रभारी मधु वर्मा थे अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने की विशेष अतिथि के रूप मे विधायक मनोज चौधरी थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 100वें मन की बात कार्यक्रम 30 अप्रेल को होगा इस आयोजन को पूरे विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पदाधिकारी गांवो या घोटालों के चौराहों पर एल.ई.डी. लगाकर इस ऐपिसोड को सुने। तथा पार्टी पदाधिकारी आजीवन सहयोग निधि अपने अपने मण्डलों मे अधिक से अधिक एकत्रित करे।
कार्यक्रम को देवास जिला संगठन प्रभारी मधु वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रो की समितियों का गठन जहां रह गया है उसे जल्द पूर्ण करे तथा पार्टी संगठन द्वारा दिये गये सभी कार्य समय सीमा मे पूर्ण करे। कार्यकर्ता मतदान केन्द्रो तक आमजन को पार्टी से जोडने के लिए घर घर सम्पर्क करे एवं अधिक से अधिक लाडली बहनाओं के फार्म भरवायें जाये ध्यान दे की कोई भी बहना छूटे नही। विधायक मनोज चौधरी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए एकमत् होकर सभी कार्यकर्ता जुट जाए तथा एकमत होकर कार्य करे विधानसभा चुनाव के समय हमने जो भी वादे किये थे अधिकांश पूर्ण कर लिये गये है हाटपीपल्या विधानसभा के हिरली गांव मे कई लम्बे समय से पुलिया की मांग की जा रही थी जिसे हमने स्वीकृत करा लिया है इसका आगामी 30 अप्रेल को पुलिया निर्माण का शुभारम्भ कार्यक्रम होगा जिसमे आप सभी कार्यकर्ता आमंत्रित है। कार्यक्रम विधानसभा संयोजक मनोहर पवार ने किया तथा आभार मण्डल अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने माना। इस अवसर पर मनोहर पवार , बलवान उदावद, देवकरण पाटीदार, जगदीष चौधरी, विश्वास उपाध्याय, धर्मेन्द्र चौधरी, शिवम धाकड , कैलाश फोजी, कृपाल सिंह सैंधव, पंकज जोशी सहित अपेक्षित वर्ग के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सहप्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

