देवास । देवास जिला अस्पताल को आज दो उद्योगों की सहायता से ऑटोमैटिक रोटी मेकर मशीन तथा तकनीकी रूप से सज्जित एटोप्सी(पोस्टमार्टम) टेबल की सौगात मिली। इनका लोकार्पण विधायक श्रीमन्त गायत्रीराजे पवार एवं जिलाधीश श्री ऋषव गुप्ता द्वारा किया गया ।
जिला अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए नवीन फ़्लोरिन उद्योग द्वारा 4.5 लाख कीमत की ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन भेंट की गई ,वहीं सन फार्मा उद्योग व एक्ट-ईव फाउंडेशन द्वारा दी गई 2.46 लाख कीमत की एटोप्सी (पोस्टमार्टम) टेबल का लोकार्पण आज अतिथियों
द्वारा किया गया ।
विधायक श्रीमन्त गायत्रीराजे पवार तथा जिलाधीश
श्री गुप्ता ने इन सुविधाओं के लिए नवीन फ़्लोरिन तथा
सन फार्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधीश श्री गुप्ता को टेबल की प्रक्रिया की जानकारी आरएमओ डॉ पटेल व सन फार्मा के विवेक भार्गव ने दी।
इस अवसर पर निगम महापौर प्रतिनिधी दुर्गेश अग्रवाल,सभापति रवि जैन,विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी,सीएचएमओ डॉ शर्मा,नवीन फ़्लोरिन के उमेन्द्र उपाध्याय,अभिषेक जैन सुमित राजभट्ट,एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अमरजीतसिंह खनूजा,सन फार्मा के प्रवीण रघुवंशी,उद्योग विभाग के श्री मंगल,भानुप्रतापसिंह राणा,एक्ट-ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा, किशोर असनानी मुकेश तिवारी, किशोर कनासे,योगेंद्रसिंह चावड़ा,तथा आलेख वर्मा,उपस्थित थे ।


