राज्यस्तरीय पंजा कुश्ती में देवास के शेख व खान ने जीता गोल्ड


देवास। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ भोपाल ओर उज्जैन पंजा कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित राज्यस्तरीय पंजा कुश्ती में देवास के खिलाडय़ो ने अलग अलग वजन समूह में भाग लेकर गोल्ड मैडल प्राप्त कर देवास का नाम रोशन किया। जिसमें 70 किलोग्राम वजन समूह में मुजाहिद खान और 100 किलोग्राम वजन समूह में सकलेन खान दोनों ने अपने राइट हेंड व लेफ्ट हेंड दोनों हाथों से अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुवे गोल्ड मेडल प्राप्त किए। 80 किलोग्राम वजन समूह में जीशान खान ने कस्य पदक ,ओर विकलांग वर्ग में दिलीप सिसोदिया ने कस्य पदक जीतकर देवास का नाम रोशन किया। खिलाडिय़ो की इस उपलब्धि पर वर्ल्ड फिटनेस जिम पर देवास पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल, मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा ,गोरव कदम , उपाध्यक्ष अजीम शेख ,जितु प्रजापति, इमरान कसेरा,अमन बेग ,कोषाध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मलिक शेख, सहसचिव विजय सोलंकी, साहील शेख ,यशवंत डागोरा, रियाज शेख द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को पुष्पमाला पहना कर स्वागत व सम्मान कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन व आभार सोहेब शेख़ ने किया।