कन्नौद, बागली ,हाटपिपलिया तीन सीट निकाल कर कांग्रेस को दूंगा , दीपक जोशी । पहली बार शहर कांग्रेस कार्यालय पहुँच ने पर कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

।                                    देवास =  कांग्रेस में आने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री विधायक दीपक जोशी आज जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अपने पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी जी के चित्र के साथ पहुंचे जहां उनका कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी जी के चित्र को कांग्रेस कार्यालय में स्थापित किया गया । जहां शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्प माला पहनाई ।                              इस अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि मैं 1990 में देवास आया तब से लेकर आज तक यहां से भा ज पा विजय होती आई है तब से लेकर आज तक  यहां एक भी उद्योग नहीं खुला । जहां तक देवास के औद्योगिक विकास की बात है मैं स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी चंद्रप्रभाष शेखर के साथ ही मेरे पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी जी को देता हूं जिन्होंने उद्योग मंत्री रहते  हुए देवास में कई उद्योग स्थापित कराए। जहां तक देवास रियासत की बात है भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय अनिल माधव दवे ने एक किताब लिखी है “भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम”  जिसमें उन्होंने लिखा है कि राघोगढ़ के राजा दौलत सिंह और हाटपिपलिया के शक्तावत सिंह ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिस में दोनो शहीद हुए । बाकी राज परिवारों ने क्या किया यह किताब में लिखा है पढ़ना जरूर । इसी के साथ श्री जोशी ने कहा कि मैं कांग्रेस में आने के बाद पहली बार सतवास गया इतना जबरदस्त स्वागत हूवा जो पहले कभी नहीं हुआ जबकि मैंने किसी से कहा नहीं था । जहां तक कन्नौद,  हाटपिपलिया , बागली विधानसभा की बात है इस बार  तीनों सीटें जीतकर कांग्रेस को दूंगा मैं  बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं मैंने कह दिया है कि मैं किसी का भी हक नहीं मारूंगा । वरिष्ठ नेता मेरा जहां उपयोग करना चाहे मैं तैयार हूं।  इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि दीपक भैया दीपक कि वह लो हैं जिसके प्रकाश से इस बार देवास जिले से हम सर्वाधिक सीटें जीतकर विधानसभा में जाएंगे उनकी सादगी उनकी उर्जा का लाभ आने वाले चुनाव में हम मिलेगा। इसी के साथ 21 मई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के देवास आगमन की तैयारियों को लेकर भी बात की गई। साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू की गई नारी सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों से अनुरोध किया गया कि वह घर घर जाकर बहनों से फार्म भरवाए। प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार बनते ही  हम 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता एवं 500 रुपये  गैस की टंकी पर सब्सिडी के रूप में दे सकें। साथ ही 14 मई से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा में भी अपनी भागीदारी निभाते हुए यात्रा को सफल बनाएं ।                   सर्वप्रथम कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी सहित वरिष्ठ नेताओं ने दीपक जोशी जी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया।  इस अवसर पर प्रदेश  कांग्रेस महामंत्री जय सिंह ठाकुर प. जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन प्रवेश अग्रवाल भगवान सिंह चावड़ा प्रदीप चौधरी विक्रम मुकाती विक्रम पटेल शबाना सुहेल प्रतीक शास्त्री सहित ब्लॉक अध्यक्ष महिला ,कांग्रेस युवक, कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी कांग्रेस जन एवं कांग्रेस  कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।