देवास। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी का कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देवास जिला मुख्यालय जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहली बार पहुंचे। जहां कांग्रेसजनों ने श्री जोशी का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी। कांग्रेस नेता रईश कामदार ने श्री जोशी का साफा बांधकर स्वागत करते हुए श्रीफल भेंट किया एवं मिठाई खिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

