मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण


देवास। देवास जिले के सोनकच्छ में आगामी 18 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आगमन होने वाला है। वे यहां विभिन्न सौगातें देंगे तथा लाड़ली बहनों से चर्चा भी करेंगे। आयोजन की व्यवस्थाएं देखने के लिए जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल तथा अन्य भाजपा पदाधकारी सोनकच्छ पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने मंच व्यवस्था, हेलीपेड, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उचित व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष खंडेलवाल सहित, जिला उपाध्यक्ष निरंजनसिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह, पंकज जोशी, सन्नी पटेल, सत्तू पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप