सीएम राइज मॉडल स्कूल देवास में हुआ समर कैंप का समापन


देवास।  सीएम राइज मॉडल स्कूल देवास में प्राचार्य  देवेंद्र बंसल के निर्देशन में दिनांक 1 मई 2023 से 13 मई 2023 तक चलने वाले समर कैंप का समापन एक गरिमामई कार्यक्रम के द्वारा  संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद राजा अकोदिया रहे । विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश चिलवरिया एवं एसएमडीसी सदस्य धनकुंवर हाड़ा थी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन एवं दीक्षा माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत दीप स्तुति के द्वारा हुई। अतिथि स्वागत विद्यालय की उप प्राचार्य डॉ नीलू दुबे, प्रधानाध्यापक संजय पाटिल, लक्ष्मी पाटीदार एवं अनिल आर्य के द्वारा किया गया। तत्पश्चात नीलू दुबे के द्वारा शब्दों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया एवं समर कैंप में आयोजित विधाएं संगीत, नृत्य, क्राफ्ट, योगा ,एवं खेल के बारे में  बताते हुए समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अगली कड़ी में समर कैंप के दौरान तैयार किए गए कौशलों की प्रस्तुति दी गई। अनुष्का जोशी के मार्गदर्शन में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य राम स्तुति श्री रामचंद्र कृपालु भजमन बेहद मनमोहक रही।  बच्चों द्वारा संगीतमय प्रेरणा गीत एवं हजारीलाल जाट द्वारा सिखाए गए विभिन्न योगासनों एवं खेल की विधाओं को विद्यालय में पधारे पालक अतिथियों के द्वारा खूब सराहना मिली। अंत में पालकों ने अपने अनुभव शेयर किए।  इस अवसर पर शहर के उभरते हुए यूट्यूबर आयुष राठौर ने भी विद्यार्थियों को मोटिवेशन किया की प्रोफेशनल रील मेकिंग में किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है। मुख्य अतिथि  राजा अकोदिया के द्वारा विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता काकड़े ने किया एवं आभार संजय पाटिल ने माना। इस अवसर पर भारती जायसवाल, अंकित चौहान एवं कमल कांत मेहता उपस्थित