देवास = 22 मई को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह देवास आकर मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ काग्रेस जनो की बैठक लेंगे साथ ही पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे । वही नारी सम्मान योजना के फार्म घर घर जाकर कांग्रेस जन घर घर जा कर भरवाएंगे इसी तैयारी को लेकर आज शहर जिला काग्रेस देवास विधानसभा की एक आवश्यक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों से मंडलम सेक्टर की जानकारी ली गई वही सबसे कहा गया कि वह पूरी तैयारी के साथ मंडलम सेक्टर एवं बी एल ए की बैठक में आए दिग्विजय सिंह जी जीस से भी जो प्रश्न करें उसका वह तैयारी के साथ उत्तर दें। मंडल सेक्टर की बैठक के लिए सभी से अलग से आइडेंटी कार्ड बताने हेतु एक फोटो ब्लॉक अध्यक्ष को देने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जी राजानी ने कहा कि अभी हम नंबरिंग के साथ प्रदेश कांग्रेस से जो नारी सम्मान के फार्म आए हैं वह ब्लॉक अध्यक्ष को दे रहे हैं हर पोलिंग पर अभी 180 फार्म भी दिए गए हैं जरूरत पड़ी तो और दिए जाएंगे । इस अभियान का प्रवेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है वहीं दिग्विजय सिंह जी की बैठक के लिए शौकत हुसैन को संयोजक बनाया गया है । आप ईमानदारी से घर घर जाएं महिलाओं से जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है उनसे फार्म भरावाये एक घर में अगर दो महिलाएं तीन महिलाएं तो उन सब के अलग-अलग भाग भरवाना है 18 वर्ष के बाद महिला की उम्र का कोई बंधन नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी महिलाओं को 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता के साथ 500 रुपये में गैस की टंकी दी जाएगी। फार्म की रसीद एक महिलाओं को दे दूसरी कांग्रेस कार्यालय में आकर जमा करें 2 माह तक हमारा अभियान जारी रहेगा देवास विधानसभा के पांच ब्लॉक अध्यक्षों को 50 हज़ार फार्म का वितरण भी तत्काल किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा जयप्रकाश शास्त्री प्रदीप चौधरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा अनिल गोस्वामी इम्तियाज शेख भल्लू प्रमोद सुमन कल्याण सिंह पवार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया आभार संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री ने माना ।

