देवास मे ठेकेदार और आबकारी के गठजोड़ से अवैध अड्डों ,होटलों ,ढाबों से शराब की बिक्री जारी (शासन को जमकर लगाया जा रहा है चूना?

) देवास :(खुमानसिंह बैस)। देवास सहित जिले मे गली,मोहल्ले ,होटलों और ढाबों से शासन का राजस्व खाकर शराब की जमकर बिक्री का कारण आबकारी विभाग और ठेकेदार की सांठगांठ बताया जा रहा है ।देवास के एक चर्चित और सेटिंगबाज ठेकेदार द्वारा शहर के अवैध अड्डों से शराब बिकवाई जाकर जमकर माल कमाया जा रहा है । आबकारी विभाग का सक्रिय और सफल अमला पांच बोतल के साथ फोटो छपवाकर अपनी खोखली सफलताओं का प्रचार करवा रहा है । मां चामुण्डा की नगरी देवास सहित जिले मे भी अब सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन मुख्यमंत्री के दावों और वादों पर सवाल भी है? ।आबकारी अमला एक बार ढाबों और होटलों से शराब की औपचारिक जप्ती के बाद गहरी नींद मे सो जाता है ।कच्ची हाथभट्टी की शराब तलाशकर उसे नष्ट करने के फोटो सहित खबर प्रकाशित प्रसारित करवाने के पीछे की सच्चाई गली मुहल्ले मे ठेकेदार की शराब बिकवाने मे सहयोग बताया जा रहा है ।ग्रामीण क्षेत्रों ज्ञहित शहर मे अवैध अड्डों पर ठेकेदारों की शराब बिक्री जागरुक पत्रकारों द्वारा प्रकाशित ,प्रसारित करने के बावजूद अवैध कारोबार जारी रहना सांठगांठ का प्रमाण है । अपनी निष्क्रियता ,अवैध शराब अड्डों सहित ठेकेदार को सहयोग छिपाने के लिए औपचारिक कार्रवाई का प्रचार कराने का प्रयास किया जा रहा है । श्रद्धा की नगरी और जिले मे नियम विरुद्ध डायरी व्यवस्था से शराब बिकवाकर अवैध कमाई करने वालों को संबंधित विभाग और जिम्मेदारों का भरपूर सहयोग भी लगातार मिल रहा है ।अनुचित आर्थिक लाभ कमाने वाले ठेकेदार को विश्वास है कि वह आबकारी विभाग की सांठगांठ की शक्ति से शासन को राजस्व की हानी पहुंचाता रहेगा और चुनावी वर्ष मे मुख्यमंत्री के आदेश,निर्देश ,चेतावनी मदिरा मे घोलकर बिकवाता रहेगा ।देवास और जिले मे शराब के कारोबार से मिल रही काली कमाई जिम्मेदारों के कर्तव्यपालन पर भी कालिख लगा रही है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।