शहर कांग्रेस कमेटी नेत्रत्व मे नगर निगम घेराव ओर परिवर्तन यात्रा के संयोजक प्रदीप चौधरी ने कार्य शुरु नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी


   देवास । शहर कोंग्रेस कमेटी देवास के नेर्त्त्व मे  सभी काग्रेस जन इंडियन कॉफी हाउस पर एकत्रित होकर सेकडो कार्यकर्ताओ ओर महिलाओ के साथ परिवर्तन यात्रा के संयोजक प्रदीप चौधरी ओर वार्ड 42 के पार्षद श्याम पटेल ने नगर निगम घेराव किया । वहां पर प्रदीप चौधरी ने निगम आयुक्त को निर्माण कार्य चालु नही करने पर अगले 15 दिनो मे महापौर ओर विधायक  निवास के घेराव की चेतावनी दी । उन्होने बताया कि देवास नगर निगम आयुक्त और महापौर के इशारों पर  कांग्रेस पार्षद जिन वार्डाे मे जीते है उन वार्डाे मे किसी भी प्रकार के कार्य नही किए जा रहे हैं। पार्षदों के द्वारा बार बार निवेदन करने के बाद भी उनके वार्ड में कार्य नहीं किया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी वार्ड की मूलभूत सुविधाएं वार्ड के निर्माण कार्य सफाई जल, विद्युत, पार्क, सड़क, सीवरेज, स्पीड ब्रेकर आदि कार्याे के लिये आयुक्त और कर्मचारी के द्वारा कोई कदम नही उठाये जा रहे है। इन जनहितेषी मुद्दो को लेकर आक्रोशित पार्षद दल ने आंदोलन किया। वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्याम पटेल ने बताया कि उनके वार्ड के सफाई कर्मचारियो को अन्य वार्डाे मे भेज दिया गया। इतने बडे वार्ड मे मात्र 2 पुरुष कर्मचारी है सफाई के मामले मे वार्ड कि हलात खराब है। कुछ दिनो मे बारिश होने वाली है जिससे वार्ड के हालत ओर खराब होने की स्थिति है। वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो महापौर निवास का घेराव हजारों की संख्या मे करेंगे। आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री शौकत हुसैन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम पटेल, नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज शैख, शिवा चौधरी, पार्षद दीपेश कानूनगो, प्यारे मियां पठान, वसीम हुसैन, अनुपम टोपो, राजेश दांगी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, चंद्रपाल सिंह सोलंकी ,अशोक पटेल, सलमान बैग, तोसिफ पठान, लल्ला यादव, दीपक जाटवा, मोनू शर्मा, राजू दरबार, राजेश राठौर, छोटू सिंह गुर्जर, लियाकत शेख, ओम प्रकाश अंधेरिय ,विजय पटेल ,पप्पू जागीरदार, जाकिर पठान, संजय रेकवार, जानी पठान, डेनी खान, जाकिर पठान प्रेस ,राम पटेल ,इस्तिकार अली, रोहित मालवीय,आदिल शेख,शकिल लक्की,रुस्तम पठान,मुद्दसर हाजी, अरमान भाई,चेतन चोहान समसेर शैख शाहिद एवं सैकड़ों महिलाओं और कांर्ग्रेस के साथी उपस्थित थे।