देवास। मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल सचिव पवन यादव ने बताया कि 2 से 3 जून 2023 तक काठमांडू में इंडो नेपाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। देवास की टीम के खिलाडिय़ों ओर कोच को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल अध्यक्ष अनवर खान, जिला साइकिलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष गुप्ता, चेतन्य टाइम्स के संपादक चेतन राठौर, स्केट्स खो मध्य प्रदेश सचिव पावन पाटिल, जिला वुडबॉल सह सचिव शैलेंद्र चंद्रवंशी, जिला डांस स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन सचिव रवि सिंह, आदि ने ट्रेकसूट ओर कीट दे कर टीम को विदा किया। टीम के साथ कोच देवराज सांगते और मेनेजर उर्वशी मंडलोई है। सूरज बामनिया, राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, दामिनी मिस्त्री, हरिप्रिया आदि ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी

