इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने मनाया तम्बाकू निषेध दिवस


तम्बाकू छोडऩे के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर विमोचन
देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा देवास के देवास विकास प्राधिकरण के परिसर में 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर देवास के सभी डेंटिस्ट द्वारा तम्बाकू छोडऩे के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर विमोचन, पेंपलेट वितरीत कर एवम परिसर में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव समझाकर तम्बाकू छोडऩे हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां आई डी ए प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सिंह सेंधव द्वारा लोगो को प्रदान कर उन्हे लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन धीरे धीरे अपनी लत तो लगाता है ही परिवार के आर्थिक स्तर को भी प्रभावित करता है। कैंसर व टी. बी. जैसी बीमारी देने वाले तम्बाकू का सेवन एक सामाजिक कुरीति है और यह देश की असमायिक होने वाली मृत्यु दर को भी बढ़ाता है । पोस्टर का विमोचन, नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय डॉ गोपाल कटारे, डॉ सुनील केलकर, डॉ नितिन मुंगी, डॉ. अशोक सिंह सेंधव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ वकार अहमद, डॉ चेतन जोशी, डॉ वरुण आनंद, डॉ राहुल राठौर, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ अरुण परमार, डॉ किरण मिश्रा, डॉ वैभव शर्मा, डॉ रोहित यादव, डॉ यश्विनी चौहान, डॉ चेतना जायसवाल, डॉ निष्ठा जैन, डॉ अभिराज सोनी  उपस्थित थे।