देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में पदस्थ उपनिरीक्षक मनोहरंिसह गौतम बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में पूरे सम्मान के साथ एसआई गौतम को विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संपत कुमार उपाध्याय व एएसपी मनजीतसिंह चावला ने शाल, श्रीफल भेंटकर गौतम का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने भी गौतम का स्वागत किया।

