सतपुड़ा ऐकेडमी के समर केम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने अतिथियों के समक्ष कराते, बाक्सिंग, नृत्य की विधाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सतपुड़ा ऐकेडमी के कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती को बच्चन की याद ताजा हुई

देवास l मक्सी रोड़ पर तुलजा विहार कालोनी में स्थित सतपुड़ा ऐकेडमी मे समर केम्प संचालित हो रहा है l समर केम्प में स्केटिंग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, सिलाई-कड़ाई ,ज्वेलरी, मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, टेबल-टेनिस, फ़ुटबाल, क्रिकेट, खो-खो, कराते, बाक्सिंग आदि विधाओं का श्रेष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है l भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने संस्था वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के साथ समर केम्प का अवलोकन किया l सर्वप्रथम शिक्षिकाओं ने अतिथियों को मंगल तिलक किया l संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य अमित तिवारी ने अतिथियों को पुष्पमाला ,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया l कार्यक्रम में कराते, बाक्सिंग, नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने अपनी कलाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया l कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मुझे यह जानकर बडी प्रसन्नता हो रही है की समर केम्प में शहर के विभिन्न 35 निजी स्कूलों के बच्चे हिस्सा ले रहे है l संस्था इस प्रकार के समर केम्प का आयोजन कर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रही हैं जो सराहनीय है l मुकाती ने आगे कहा कि सतपुड़ा ऐकेडमी के परिसर में बच्चों के बीच पहुचकर मुझे अपने विद्यार्थीसमय की यादो का स्मरण होने लगा है l अंत आभार प्राचार्य अमित तिवारी ने प्रकट किया l कार्यक्रम का प्रभावी संचालन दिनेश सांखला ने किया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे, अभिभावक एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे l