बागली नगर परिषद उपाध्यक्षा श्रीमती आरती विपिन शिवहरे पर्यावरण मित्र बनी


बागली – कथनी और करनी शब्दों में काम करने का जज्बा लिए बागली नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती आरती विपिन शिवहरे 5 जून सोमवार को पर्यावरण दिवस पर 511 पौधे लगाकर जिले की सबसे अधिक पौधे लगाने वाली पर्यावरण मित्र बन गई है। ओम महाशक्ति ग्रुप के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से बागली के प्रमुख मार्गों पर विगत कई दिनों से स्वस्थ एवं बड़े पौधे लगाने का कार्य सतत जारी है समिति के अध्यक्ष विपिन शिवहरे ने बताया कि उन्होंने पूरी बागली को क्लीन बागली एवं ग्रीन बागली उद्देश्य के साथ हरा-भरा करने का संकल्प लिया है अभी तक 3 अंकों में पौधे लगाए जा चुके हैं पर्यावरण पखवाड़े के दौरान यह संख्या 4 अंकों में पहुंच जाएगी आज 5 जून को नगर परिषद सीएमओ महेश शर्मा की उपस्थिति में और नगर परिषद की टीम के साथ ओम महाशक्ति ग्रुप के सभी सदस्य इस सराहनीय कार्य में साथ रहे वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा , आचार्य मुरली भंवरा, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सुनील उपाध्याय शिक्षक राकेश नागोरी, वारिस अली, सोमेश उपाध्याय , मुकेश बाबा ,पुजारी महासंघ के हीरालाल गोस्वामी भूतपूर्व सैनिक मुकेश शिवहरे जिला पंचायत सदस्य कमल मस कोले अधिवक्ता प्रभु लाल डोडवे मोनू व्यास मुकेश सोलंकी जगदीश राठौर शिक्षिका शीला राठौर दाखा कारपेंटर सत्यनारायण व्यास रवि बारिक बहादुर बदुरिया गोल्डी सोरठ सहित 51 युवाओं ने पर्यावरण मित्र बन कर