पर्यावरण पखवाड़े में लगाए गए पौधे हाटपिपलिया – नगर में स्थित


हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड इंदौर एवं उज्जैन सेल्स एरिया के संयुक्त तत्वधान में प्रेम श्री एचपी गेस एजेंसी के संचालक संजय प्रेम जोशी के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाटपीपल्या नगर में विभिन्न स्थानों पर 21 छायादार पौधे लगाए गए । इस अवसर पर लगाए गए पौधे को पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया
इस यह पर्यावरण मित्र कार्य में संजय प्रेम जोशी के साथ हरेंद्र सिंह सेंधव देवेंद्र चौधरी मनीष माली राहुल माली केसर सिंह सेंधव भगवान सिंह दरबार अंतर चौधरी, गुड्डू चौबे, सहित कम्पनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, पर्यावरण मित्र संजय प्रेम जोशी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 5 जून से 20 जून तक पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, हमारा प्रयास है ,कि इस दौरान इस क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए और उनकी देखभाल भी की जाए ताकि आने वाले समय में हाटपिपलिया में हरियाली का माहौल दिखाई दे ।