आर्म रेसलिंग में देवास के खिलाडियों ने उत्तर प्रदेश में जीते मेडल


देवास। पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर (ग्ला) यूनिवरसिटी में नेशनल आर्म रेसलिंग आयोजित की गई। जिसमें देवास के इतिहास में पहली बार मुजाहिद शेख ने 70 किलोग्राम वजन समूह में अपने दोनों हाथों से अपनी ताकत व कला का शानदार प्रदर्शन करते हुवे लेफ्टआर्म से सिल्वर मेडल ,राइट आर्म से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर देवास का नाम गौरवान्वित किया। वही सकलेन खान ने भी 90 किलोग्राम वजन समूह में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनकी उपलब्धि पर देवास आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल, मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा, रेहान शेख ,खुमान सिंह बैस, इमरान कसेरा, अजीम शेख, विजय सोलंकी, सैय्यद ताहिर अली, दिनेश वर्मा, सद्दाम खान, अकरम खान, अजहर खान, जीतू प्रजापति, सोहेब शेख ने विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत व सम्मान कर बधाई दी। उक्त जानकारी सचिव मलिक शेख ने दी।