देवास = हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल एक बार फिर बना देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम गिरलाखेड़ी में हनुमान मंदिर जहां यज्ञ कार्यक्रम चल रहा है, उक्त कार्यक्रम में सोनकच्छ के विधायक और पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा एवं टोंकखुर्द के मुस्लिम राउफ कुरैशी द्वारा दान की गई भूमि पर टीन शेड निर्माण के लिए परम पूज्य संत राजेश गुरुजी सेमली के कर कमलों से भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ। देश में धर्म और वोट बैंक के नाम पर जहां लोगो को विभाजित किया जा रहा है वही देवास जिले के सोनकच्छ में श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के लिए एक मुस्लिम ने अपनी जमीन दान देकर गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखा है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल, जिरवाय जनपद अध्यक्ष पोप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल व्यास, सरपंच राजेंद्र सिंह देवगुराड़िया सहित स्थानीय साथी मौजूद रहे।

