देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा प्रदेश की लाडली बहनो के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्रियान्वित की गई। जिसके अन्तर्गत 10 जून शनिवार को लाडली बहना के बैंक खातो मे शासन द्वारा रूपये 1 हजार की राशि डाली जावेगी। इसी अन्तर्गत 9 जून शुक्रवार को प्रातरू 11 बजे नगर निगम बैठक हॉल मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार लाडली बहनो से संवाद करेंगी। जिसमे मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना से लाभान्वित होने वाली बहनो को प्रोत्साहित करेंगी। विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभान्वित होने वाली बहनो से संवाद हेतु निगम द्वारा लाडली बहनो को स सम्मान निगम कार्यालय मे आमंत्रित किया गया है। लाडली बहना संवाद कार्यक्रम मे महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के साथ समस्त महिला पार्षदगण उपस्थित रहेंगीं।

