देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता संपन्न हुवी मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ’अपना परिवार, अपनी विकास नीति’ को दरकिनार कर ’सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले दुनिया में भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात देवास शाजापुर लोकसभा के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय देवास पर विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुऐ कही।
मोदी सरकार ने योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया
श्री सोलंकी ने कहा कि पहले की सरकारों के समय योजनाएं कागजों में धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होते हैं। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को समाप्त किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे पहुंच पाते हैं। न जाने कौन था, जो एक रुपये में से 85 पैसे खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में अगर किसी गरीब को 100 रूपये भेजे जाते हैं, तो पूरे 100 रूपये ही उस तक पहुंचते हैं। जहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारें हैं, वहां तो इसमें और अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अर्थव्यवस्था को पैसे खाने वालों के पंजे से मुक्त कराकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।
श्री सोलंकी ने आगे कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेडियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्तर को ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हो चुकी है, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हो चुकी है और आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक की जा रही है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। मोदी सरकार के बीते 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत गुलामी की बेड़ियां तोड़कर सांस्कृतिक अभ्युदय के रास्ते पर बढ़ चला है। अयोध्या में श्री राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल लोक इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पहले जार्ज पंचम की मूर्ति थी, आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव जिला महामंत्री मनीष सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह प्रभारी कमल अहिरवार, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, कार्यालय प्रभारी पंकज वर्मा उपस्थित रहे।

