बागली बरोठा सोनकच्छ मे सट्टा-जुआ को सहयोग और सुरक्षा की चर्चा सरगना करते हैं दो से तीन लाख रुपये मासिक खर्चा? ( ग्रामीण क्षेत्र मे पुलिस के सहयोग से अवैध कारोबार की जड़ें गहरी?)

देवास । बरोठा थाना क्षेत्र अकसर अवैध कारोबार के कारण सुर्खियां मे बना रहता है । सट्टा-जुआ संचालन ,अवैध शराब और मादकपदार्थों का निरंकुश धंधा संचालक ,माफियाओं के लिए वरदान बना हुआ है वहीं ग्रामीणों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है । बरोठा की चर्चा अब सट्टा-जुआ के सुरक्षित अवैध कारोबार के लिए हो रही है । अवैध कारोबार संचालक पक्ष का प्रचार है कि भैया डेढ़ से तीन लाख रुपये कारोबार की सफलता और सुरक्षा के लिए खर्च करते हैं । इस बात की सच्चाई तो सट्टा-जुआ को सहयोग और सुरक्षा देने वाले ही जानते होंगे लेकिन बरोठा का बे-लगाम ,बे रोकटोक और निरंकुश खुला सट्टा-जुआ कारोबार इस बात का प्रमाण है कि चर्चा अकारण नहीं है ।बरोठा के सरगना सेठ ने अपनी शखाएं सिरोल्या और अन्य स्थानों पर भी शुरु कर दी हैं जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश हैं कि अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाया जाए और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के माफियाओं पर लगाम लगाने के निर्देश का पालन कराया जाए लेकिन ग्रामीण थाना ,चौकी प्रभारी इतने व्यस्त हैं कि अवैध कारोबारियों पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं बागली के दो कुख्यात सट्टा-जुआ संचालक ग्रामीणों का भविष्य बिगाड़ कर अपना और सहयोगियों का भविष्य बिगाड़ रहे हैं ।इनके अवैध कारोबार कि खबर लगाने वाले पत्रकारों को खुली धमकी देकर कहते हैं कि जब खाकी और खादी हमारे साथ है,उन पर धन-पुष्प की बरसात है,हाथों मे दोस्ती का हात है तब डरने की क्या बात है । सोनकच्छ मे भी चमन बाजार से लेकर पांच छह स्थानों पर सट्टा-जुआ कारोबार संचालन गिरोह सक्रिय है लेकिन पुलिस को कोई मतलब नहीं है । यहां भी सटोरिये गुण्डागर्दी और धनबल से अपना अवैध धंधा आसानी से चला रहे हैं ।नेवरी मे भी नये सटोरिये सामने आ गये हैं ।सट्टा-जुआ कारोबारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे अवैध और असामाजिक गतिविधियां आसानी से चलती हैं,यहां सहयोग और सुरक्षा भी उचित मूल्य पर मिल जाती है ।बागली,बरोठा,सोनकच्छ मे सट्टा-जुआ संचालक सरगना की सांठगांठ ,सेटिंग और संबध यही बता रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों मे सट्टा-जुआ का अवैध कारोबार बन्द नहीं होगा ।पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को इस तरफ ध्यान देना चाहिए ।