देवास मध्यप्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन इंदौर व खेल एंव युवा कल्याण विभाग देवास व देवास पॉवर लिफ्टिंग एसोशिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर व सीनियर पॉवर लिफ्टिंग चेंपियनशिप श्रीमंत ट्राफी का आयोजन महाराज तुकोजीराव पॉवर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देवास जिले के समस्त खिलाडी भाग ले सकते है खिलाड़ियों के पंजीयन सुबह 8 से 10 की बीच किया जायेगा इसके बाद प्रतियोगिता शुरू की जाएगी इस चेम्पियन शिप में नगद राशि व आकर्षक ट्राफी व मैडल विजेता खिलाड़ीयो को वितरित किये जाएंगे

