पर्यावरण पखवाड़े के अंत मे बेअरलाकर ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर लगाये दो हज़ार पौधे



देवास। शहर में चल रहे पर्यावरण पखवाड़े के अंतिम समय मे शंकरगढ़ पहाड़ी पर अनेक संस्थाएं पर्यावरण प्रतिबद्धता के तहत पौधरोपण में जुटी है । सोमवार को
बेअरलाकर उद्योग द्वारा प्लांट हेड हितेश कंवर की अगुवाई में अपनी टीम के साथ दो हज़ार पौधे लगाने की शुरुवात की गई । इसके साथ ही अनेक संस्थाएं भी शंकरगढ़ और माता टेकरी पर पौधे रोपने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधीश श्री ऋषव गुप्ता ने इस बार 05 से 20 जून तक पर्यावरण पखवाड़ा मनाने की अपील शहरवासियों से की थी । पखवाड़े में शंकरगढ़ पहाड़ी पर 27 हज़ार तथा माता टेकरी पर 3 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे पूरा करने सामाजिक संस्थाएं,शासकीय विभाग और आम नागरिक उत्साह से आगे आये ।
सोमवार को बेअरलाकर उद्योग ने अपनी टीम तथा अपने सीएसआर सहयोगी एक्ट-ईव फाउंडेशन के साथ मिलकर वन विभाग द्वारा आवंटित सेक्टर में बरगद, नीम, पीपल,अशोक,गुलमोहर,आंवला जैसे उपयोगी पौधों का रोपण किया । पौधारोपण के इस कार्यक्रम में प्लांट हेड हितेश कंवर,विपिन पुरकर,राजेश करमरकर, प्रवीण शर्मा,दिशा चंदानी,जीवन चौधरी सहित 35 से अधिक कर्मचारियों के साथ टीम एक्ट-ईव फाउंडेशन के मोहन वर्मा, किशोर असनानी व योगेंद्रसिंह चावड़ा उपस्थित थे।