देवास। 21 जून बुधवार को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य मे औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पार्क मे जिला एवं नगर निगम प्रशासन एवं आयुष विभाग के द्वारा तथा दिव्य योग संस्थान के द्वारा भव्य स्तर पर योग दिवस मनाया जावेगा। जिसमे हजारों की संख्या मेंलोगो के द्वारा योगाभ्यास किया जाना है । उल्लेखनिय है कि जिला एवं निगम प्रशासन एवं आयुष विभाग के द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पार्क मे प्रातरू 6 बजे से आयोजित किया जा रहा है जिसमे दिव्य योग संस्थान से योग गुरू राजेश बैरागी के द्वारा योगाभ्यास करवाया जावेगा। योगाभ्यास मे शहर के सभी नागरिकगणो, जनप्रतिनिधिगणो एवं सामाजिक संस्थाये, शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थाओ के पदाधिकारियो एवं स्कुल के संचालको अध्यात्म से जुड़े नागरिक गणों एवं सभी स्कूल के बच्चे एवं उनके माता-पिता से महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अपील की है कि 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पार्क मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारें एवं योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

